Meeting on registration of JDA schemes in RERA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेरा में जेडीए योजनाओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर हुई बैठक

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2017 7:32 PM (IST)
रेरा में जेडीए योजनाओं के रजिस्ट्रेशन  को लेकर हुई बैठक
जयपुर। रेरा में जेडीए योजनाओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर सोमवार को जेडीए में बैठक हुई। जयपुर विकास आयुक्त वैभव गालरिया की अध्यक्षता मेें मंथन सभागार में हुई बैठक में जेडीए उपायुक्तों और नियुक्त कंसलटेंट कंपनी के अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में जेडीसी ने संबंधित उपायुक्तों को रजिस्ट्रेषन योग्य चालू और नई योजनाओं की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। इससे जेडीए द्वारा 31 अगस्त तक रेरा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाया जा सके। बैठक में जेडीए के संपत्ति निस्तारण नियमों में रेरा के प्रावधानों के अनुसार संषोधन एवं समायोजन का प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देष दिए गए। बैठक में जेडीए सचिवएच. गुईटे, निदेशक वित्त ब्रजेश शर्मा, संबंधित उपायुक्त सहित कंसलटेंट कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement