Meeting on Rahul Gandhi rally in PCC headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीसीसी मुख्यालय में राहुल गांधी की रैली को लेकर हुई बैठक, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: शनिवार, 05 जनवरी 2019 6:58 PM (IST)
पीसीसी मुख्यालय में राहुल गांधी की रैली को लेकर हुई बैठक, देखें तस्वीरें
जयपुर । कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 9 जनवरी को जयपुर में आयोजित होने वाली किसान रैली को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई । इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, समेत सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री और कांग्रेस पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक मौजूद रहे । वहीं बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 9 जनवरी से जयपुर की किसान रैली से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। वहीं डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया है। अब राहुल गांधी इस रैली के माध्यम से लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। साथ ही सभी प्रदेश के नेता गांधी से केंद्र सरकार पर कर्जमाफी का दबाव बनाने का आग्रह करेंगे।
आगे देखिेए तस्वीरें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement