meeting on progress report of several schemes in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 5:29 PM (IST)
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा
भरतपुर। यहां मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर एल.एन.सोनी ने की। बैठक में विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। बैठक में आरोग्य राजस्थान, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, परिवार कल्याण, टीकाकरण, नि:शुल्क दवा योजना, जननी सुरक्षा योजना, शुभलक्ष्मी योजना, राजश्री योजना, शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु समीक्षा, मौसमी बीमारी, पीसीपीएनडीटी आदि की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल शर्मा ने बैठक में सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को मलेरिया, चिकनगुनिया एवं डेंगू एवं मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement