Advertisement
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव के लिए एकीकृत अजमेर जिले के कुल मतदान केन्द्रों के 50 प्रतिशत (संवेदनशील मतदान केन्द्रों को शामिल करते हुए) मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। जिले में 968 मतदान केन्द्रों चिन्हीकरण वेब कास्टिंग के लिए किया गया है। इसमें मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इस लाईव स्ट्रीमिंग की मोनिटरिंग भारत निर्वाचन आयोग स्तर तक की जाएगी । जिले में वेब कास्टिंग के लिए कन्ट्रोल रूम रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला स्तर पर स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष योग्यजन मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। वरिष्ठ नागरिक जन (एवीएससी), पात्र विशेष योग्यजन (एवीपीडी) के लिए यह सुविधा दी जाएगी। विधान सभा आम चनुाव-2023 के लिए निर्धारित व्यय राशि की सीमा में ही खर्च किया जाए। इसकी विभिन्न स्तरों से लगातार मॉनिटिरिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एकल खिडकी आरम्भ होगी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलु, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बिपिन बेसिल एवं मनवर खान, भारतीय जनता पार्टी के जय किशन पारवानी एवं मनोज, आम आदमी पार्टी के रवि बालोटिया एवं वरूण, आरएलपी के आशीष सोनी एवं अंकुर चौहान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


