Advertisement
'हरियालो राजस्थान'के तहत वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि 'हरियालो राजस्थान'मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग की जाएगी,जिससे उनकी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी समय रहते इस एप्लिकेशन का प्रशिक्षण प्राप्त करें।
नवाचार और तकनीक का हो अधिकतम उपयोग
वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान को नवाचार, आधुनिक तकनीकों और जनसहभागिता के माध्यम से जनांदोलन बनाया जाए। नदियों के किनारों, औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट जल के आसपास, विद्यालयों, अस्पतालों तथा नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण को प्राथमिकता दी जाए।
क्षेत्रीय अनुकूलता के अनुसार पौधों का चयन
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार जलवायु और मिट्टी की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए जीवित रहने की अधिक संभावना वाले पौधों का चयन किया जाए। साथ ही, पौधों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने के लिए नर्सरियों को भी अग्रिम रूप से तैयार किया जाए।
बैठक में बताया गया कि इस अभियान को जनसामान्य से जोड़ते हुए सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह महज एक सरकारी कार्यक्रम न रहकर जनांदोलन बने।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, स्वायत्त शासन, कृषि एवं उद्यानिकी, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, खान,पुलिस, सेना, उद्योग,वन, एनएचएआई, जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


