meeting held at nehru stadium in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेल सुधारों को लेकर हुई परिषद में चर्चा

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 11:56 AM (IST)
खेल सुधारों को लेकर हुई परिषद में चर्चा
जोधपुर। सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नई दिल्लीं में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय परिषद् की तृतीय बैठक में भाग लिया। बैठक में युवाओं के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लिए खेल की आउटरीच बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए नीतियों का क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। बैठक में विकलांग, आदिवासियों, महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ खेलों में समग्रता को बढ़ावा देने से संबंधित मामलों, खेल में महिलाओं के यौन उत्पीडऩ में खेलों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, उम्र में धोखाधड़ी रोकने इत्याओदि विषयों पर चर्चा की गई। शेखावत के अनुसार बैठक में सभी प्रकार के खेलों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से युवाओं के मध्य लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया गया। परिषद की बैठक डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर, बाईचुंग भूटिया सहित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक, खेल मंत्रालय के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement