Meeting at the Mulayam Singhs residence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुलायम सिंह के आवास पर बैठक, महागठबंधन के संकेत

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 8:28 PM (IST)
मुलायम सिंह के आवास पर बैठक, महागठबंधन के संकेत
लखनऊ। मीटिंग खत्म होने के बाद मुलायम सिंह यादव घर से बाहर निकले और हाथ हिलाते हुए मीडिया का धन्यवाद किया औऱ कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। गायत्री प्रजापति और आशु मलिक अभी भी मुलायम सिंह के आवास 5,विक्रमादित्य पर मौजूद हैं और मुलायम सिंह यादव से उनकी बातचीत चल रही थी वो खत्म हो गई। मुलायम सिंह यादव के आवास पर बैठक खत्म होने के बाद शिवपाल यादव ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को राम गोपाल यादव और अमर सिंह को छोड़कर कल सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं।
मुलायम सिंह यादव के आवास 5, विक्रमादित्य पर बैठक खत्म हो गई है। सभी नेता मुस्कराते हुए मुलायम सिंह के आवास से बाहर निकले और अपने घरों की तरफ चले गए।
मीटिंग के दौरान मुलायम सिंह ने रालोद के अध्यक्ष अजीत सिंह से फोन पर बातचीत की । इसके अलावा कई बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं से भी बातचीत की। मीटिंग के बाद मुलायम सिंह यादव ने महागठबंधन के संकेत दिए हैं। आपको बता दें कि शिवपाल सिंह यादव बैठक खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए थे औऱ बिना कुछ बताए चले गए।
इस बैठक में बर्खास्त मंत्री, सपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा शादाब फातिमा, अंबिका चौधरी, नारद राय,शिवपाल यादव, आदित्य यादव, ओम प्रकाश सिंह आशु मलिक और अशोक वाजपेयी भी पहुंचे थी।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement