Advertisement
मिलिए मध्य प्रदेश में छतरपुर के 70 साल के युवा से

राम सजीवन का कहना है कि वह पिछले 40 साल से निरंतर योग और व्यायाम कर रहे हैं और 72 साल की उम्र में भी अब तक उन्हें कोई रोग या व्याधि छू तक नहीं सकी।
वहीं उनकी पत्नी सिया प्यारी भी घर का काम करने के अलावा अपने पति के हर काम में कदम से कदम मिलाकर उनकी हमराह बनी रहती हैं। उम्र के जिस पड़ाव में लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, उस उम्र में बुजुर्ग राम सजीवन ऐसे योग और व्यायाम करते हैं कि आज के युवा भी देखकर हैरान हो जाते हैं।
इस बुजुर्ग जोड़ी को लोग 70 साल के जवान कहते हैं। राम सजीवन और सिया प्यारी की जोड़ी, उनका साथ स्नेह और समर्पण, साथ घूमना-फिरना उन्हें योग और व्यायाम करते देखना दाम्पत्य जीवन के सुखद अनुभव की अनुभूति कराता है।
राम सजीवन कहते हैं कि आज की तरुण और युवा पीढ़ी को मोबाइल के दुरुपयोग और दुर्व्यसनों से दूर रहकर योग और व्यायाम की ओर रुख करना चाहिए, तभी तरुण और युवा पीढ़ी का आने वाला भविष्य उज्जवल और सशक्त होगा।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


