MD of halting electricity theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमडी ने बिजली चोरी रोकने की अपील की

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 7:49 PM (IST)
एमडी ने बिजली चोरी रोकने की अपील की
यमुनानगर । हरियाणा में बिजली चोरी को रोकने के लिए सरकार ने अब उन डिफाल्टरों को भी छूट देने की बात कही है जिन्होंने अपने घरों फैक्ट्रियों में बिजली के मीटरों से छेडछाड की है वही बिजली के लोड को लेकर भी अब सरकार चिंतित है ।यमुनानगर में बिजली बोर्ड के एमडी शत्रुजीत कपूर ने जिले के सरंपचों पंचों व पार्षदों से मिलकर बिजली चोरी को रोकने के लिए अपील की और कहा कि लोगो के घरों में लगे पुराने पीली रौशनी वालों बल्बों को हटाकर बिजली बोर्ड द्वारा सस्ती दरों में दिए जाने वालें एलईडी बल्ब और टयूबों को इस्तेमाल करें जिससे बिजली की बचत भी होगी और उससे बिल भी कम आएंगे । उन्होंने कहा कि अगर कोई 31 दिसंबर तक अपने आप बिजली चोरी की बात मान कर अपने मीटरों को बदलवा लेता है तो ठीक है नही तो जनवरी माह के बाद उन लोगो पर सख्ती की जाएगी और उसके लिए तैयारिया भी पूरी कर ली है । हालाकि एमडी ने माना कि बिजली के बिलो का भी भरी भरकम बकाया पूरे हरियाणा में चल रहा है लेकिन सबसे ज्यादा बकाया दक्षिण हरियाणा के सिंचाई विभाग का हालांकि यह बकाया करोडो रू में आका गया है लेकिन उसको पूरा करने के लिए भी सरकार बीच का रास्ता बना रही है । सत्ता की हैट्रिक, तो मेरी उम्र दस साल और बढ़ जाएगी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement