Mayor visits Mansarovar, instructions for improving sanitation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेयर ने किया मानसरोवर का दौरा, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 7:42 PM (IST)
मेयर ने किया मानसरोवर का दौरा, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
जयपुर। मेयर डॉ. अशोक लाहोटी ने गुरुवार को मानसरोवर स्थित वार्ड 40,41,42 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ पार्षद मुकेश कुमार लख्याणी, पार्षद विष्णु लाटा, पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद श्रीमती जया जैन, पार्षद कुसुम गोयल, उपायुक्त स्वास्थ्य (प्रथम) नवीन भारद्वाज, उपायुक्त मानसरोवर सुरेश कुमार नवल, निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी सुबह 8 बजे वार्ड 41 पार्षद मुकेश कुमार लख्याणी के पार्षद कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पार्षदों के साथ मिलकर अधिकारियों को मानसरोवर की साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थड़ी-ठेले वालों को खड़ा करने के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थड़ी-ठेले वालों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जन को डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया जाए और इधर-उधर कचरा फैलाने वालों के प्रति सख्ती दिखाएं।
महापौर ने सड़क से गुजर रहे डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लगे वाहनों में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थड़ी मार्केट पर सड़क पर अतिक्रमण करके दुकान चला रहे दुकानदार के सामान को जब्त करने और चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर डस्टबिन रखने के लिए कहा।
महापौर ने थड़ी मार्केट में मीट मंडी का भी दौरा किया। उन्होंने नगर निगम जयपुर के पशु जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना को फोन किया और अवैध मीट की दुकानों को सीज करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement