Mayor Dr. Saumya Gurjar planted a tree, gave the message of every person planting a tree-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने किया पौधारोपण, "हर व्यक्ति लगाए एक पौधा" का दिया संदेश

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जुलाई 2025 4:42 PM (IST)
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने किया पौधारोपण,
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बुधवार को मानसरोवर के वार्ड 70 कावेरी पथ, चित्रगुप्त पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रकोष्ठ जयपुर शहर के अध्यक्ष संजय जैन, चैयरमेन पारस जैन, पार्षद रामवतार गुप्ता एवं आमजन मौजूद रहे। महापौर डॉ. सौम्या ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इसलिये मानसून के दौरान हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाये। नगर निगम ग्रेटर द्वारा वन विभाग से पौधे प्राप्त कर वितरण हेतु सभी जोन कार्यालयों में वितरण केंद्र स्थापित कर अब तक 25000 पौधे पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, समितियों एवं आमजन को वितरित कर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement