Mayawati should have mobile in wallets- Akhilesh Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्स में मोबाइल नहीं,माया सूचनाओं से दूर

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 4:27 PM (IST)
पर्स में मोबाइल नहीं,माया सूचनाओं से दूर
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक वक्तव्य में मायावती पर जमकर निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पत्थरों वाली सरकार के हाथी नौ साल से खड़े हैं। यही नहीं मायावती ने जिंदा रहते हुए ही अपनी मूर्ति लगवा दी और उस मूर्ति में पर्स लटका दिया लेकिन मायावती ने एक गलती कर दी कि वो पर्स में मोबाइल रखना भूल गई। जिससे सूचनाओं और सपा सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं की सूचना उन तक नहीं पहुंच पाती है। अगर उस पर्स में मोबाइल होता तो उन्हें अच्छे और बुरे कामों की सूचना मिलती रहती। पर्स में मोबाइल नहीं रखने से मायावती सूचनाओं से दूर हो गई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement