नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को स्टूडेंट इस्लामिक
मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आतंकवादियों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड का
मामला तूल पकडता जा रहा है।
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी पुलिस
मुठभेड की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। लखनऊ माल एवेन्यू स्थित बसपा
प्रदेश कार्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में मायावती ने यह मांग उठाई
है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मध्य प्रदेश में हुई पुलिस मुठभेड पर
प्रश्न चिन्ह लगाया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात भोपाल के केंद्रीय कारागार से सिमी के आठ
आतंकवादी एक प्रहरी की गला रेतकर हत्या करके और एक अन्य को बंधक बनाने के
बाद फरार हो गए थे, जिन्हें कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने राजधानी से 25
किलोमीटर दूर गुनगा थाना क्षेत्र के अचारपुरा के जंगल में मार गिराया।
मायावती ने कहा,मध्य प्रदेश पुलिस के ही हवाले से जो खबर आ रही है, उसी के
हिसाब से सिमी संगठन से सम्बद्घ 8 फरार आतंकवादी निहत्थे थे तथा उन्हें
आसानी से दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता था। लेकिन ऎसा करने का प्रयास तक
नहीं किया गया। इस प्रकार प्रथम द्यष्ट्या यह मामला संदिग्ध लगता है। इस
पुलिस मुठभेड की घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का
ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें