लखनऊ। बसपा में मायावती के करीबी रहे नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। मायावती के सबसे विश्वस्त अधिकारी पूर्व डीएसपी पदम सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। पदम सिंह आगरा के रहने वाले हैं और जाटव जाति से होने के कारण उनका भाजपा में शामिल होना खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।