मायावती के भाई पर बेनामी संपत्ति का शिकंजा, आयकर विभाग की जांच शुरू
khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 11:52 AM (IST)
लखनऊ। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती अब खुद सवालों के घेरे में आ गई हैं। आयकर विभाग ने उनके छोटे भाई आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में जांच शुरू कर दी है।
आईटी विभाग को कई गुप्त जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आनंद के पास कई बेनामी संपत्तियों के होने की जानकारी मिली है।[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]