Mayawati attacks on pm Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खट्टर को लेकर माया का PM पर हमला, मोदी की कथनी और करनी में अंतर

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 08:03 AM (IST)
खट्टर को लेकर माया का PM पर हमला, मोदी की कथनी और करनी में अंतर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बर्खास्त न करना यह दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। लखनऊ में सोमवार को जारी एक बयान में मायावती ने मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ में यह कहना कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ढकोसला जान पड़ती है। भाजपा की कथनी व करनी में काफी फर्क रहता है। मायावती ने कहा, ‘‘डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म का दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा और आसपास में सरकारी संरक्षण में गुजरात की तरह हिंसा कराई गई। मोदी की बात में थोड़ी भी सच्चाई होती तो हरियाणा के मुख्यमंत्री अब तक बर्खास्त हो चुके होते। ऐसा नहीं किए जाने से साबित होता है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व केवल उपदेश देने और बड़ी-बड़ी बातें करने में ही विश्वास करता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement