May 28th to 9th June-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से 9 जून तक

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मई 2019 7:38 PM (IST)
गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से 9 जून तक
जयपुर। प्रदेश में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिये 28 मई से 9 जून तक ‘गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा’ संचालित किया जायेगा। इस अभियान में बच्चों में दस्त बीमारी की रोकथाम के प्रति आमजन में जनजागृति एवं साफ-सफाई अपनाने के संदेश देने के लिए गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. समित शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला आशा समन्वयक, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को अभियान की सफल क्रियान्विति के संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पांच वर्ष से कम उम्र तक के दस्त से पीड़ित बच्चों के परिवारों को चिन्हित कर ओआरएस व जिंक टेबलेट वितरित की जायेंगी। प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ओ.आर.एस. व जिंक कॉर्नर स्थापित किये जायेंगे। साथ ही परिजनों व बच्चों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं खाना खाने से पहले हाथ धोने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि सभी सीएमएचओ को उनके जिलों में माईक्रोप्लानिंग के अनुसार प्रत्येक चिकित्सा संस्थान तक ओआरएस, जिंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। दुर्गम स्थानों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिये आवश्यकतानुसार मोबाईल टीम बनाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सेक्टर स्तर तक मॉनिटरिंग की जायेगी। अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन अभियांत्रिकी विभाग एवं पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement