Advertisement
डोनेट फॉर देश अभियान में सर्वाधिक योगदान राजस्थान प्रदेश से हुआ प्राप्त - विजय इंदर सिंगला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-कोषाध्यक्ष विजय इन्दर सिंगला ने उपस्थित कांग्रेसजनों को डोनेट फॉर न्याय अभियान की जानकारी देते हुये अभियान के तहत् दिये जाने अंशदान की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका राजस्थान से आत्मीय संबंध है क्योंकि राजस्थान के पिलानी में उनकी ससुराल है। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि डोनेट फॉर देश अभियान में सर्वाधिक योगदान राजस्थान प्रदेश से प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा से लडऩे के लिये सभी के योगदान की आवश्यकता है, इसलिये इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र श्रृद्धानुसार अपना सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी नेता आमजन से अपील करते हुये अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इस अभियान को मजबूती प्रचार के माध्यम से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का आजकल एक ही काम रह गया है कि विपक्ष की आवाज को दबाने हेतु ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करते हुये विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जाये। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया, इसलिये लोगों का ध्यान भटकाने हेतु ईडी, आईटी के छापे राजस्थान में डाले गये। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग भाजपा किस प्रकार कर रही है यह राजथान के नेताओं से ज्यादा कोई नहीं जानता है क्योंकि राजस्थान के कांग्रेसजनों ने इसे सहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसमें लाखों लोगों को उनसे संवाद करने व कांग्रेस विचार समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अब राहुल गॉंधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सभी को बढ़-चढक़र अपना सहयोग प्रदान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिये न्याय की लड़ाई लडऩे हेतु निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा डोनेट फॉर न्याय अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता आमजन को इस अभियान से जोडक़र पार्टी की मजबूती हेतु अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत् कहीं भी नकद रकम नहीं ली जायेगी, बल्कि ऑनलाईन भुगतान ही मान्य होगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री रूपये 67000/- व अधिक का योगदान इस अभियान के तहत् देंगे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्षगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसद प्रत्याशीगण रूपये 6700/- व अधिक का योगदान प्रदान करेंगे। इसी प्रकार विभिन्न श्रेणियां बनाकर न्यूनतम योगदान की राशि प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मिति से लिया गया। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने डोनेट फॉर न्याय अभियान के तहत् प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आह्वान पर सहयोग राशि तुरंत प्रक्रियानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समक्ष जमा कराई तथा इस अभियान में राजस्थान के कांग्रेसजनों का योगदान लगभग 65 लाख रूपये से अधिक हो चुका है। सभी कांग्रेसजनों ने अभियान को सफल बनाने तथा योगदान में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ रहे इस हेतु कार्य करना का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


