Matter regarding RERA recovery order against Shivshakti Realhome reaches High Court.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवशक्ति रियलहोम के खिलाफ RERA के वसूली आदेश पर हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला, संजीव सांघी से जुड़ी अन्य कंपनियों के वित्तीय विवाद भी न्यायिक रिकॉर्ड में

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 09:10 AM (IST)
शिवशक्ति रियलहोम के खिलाफ RERA के वसूली आदेश पर हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला, संजीव सांघी से जुड़ी अन्य कंपनियों के वित्तीय विवाद भी न्यायिक रिकॉर्ड में
₹16.89 लाख की वसूली के लिए जयपुर कलेक्टर को निर्देश; बिल्डर से जुड़े मामलों में NCLT से लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट तक कार्यवाही के दस्तावेज सामने आए जयपुर। रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने वाले खरीदारों के हितों और नियामक आदेशों के अनुपालन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। जयपुर स्थित मैसर्स शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) द्वारा जारी वसूली प्रमाण-पत्र के क्रियान्वयन के लिए एक आवंटी को राजस्थान उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ ने आनंद कुमार शर्मा बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य, एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 19536/2024 में दिनांक 22 मई 2025 को आदेश पारित करते हुए जिला कलेक्टर, जयपुर को RERA के वसूली प्रमाण-पत्र के निष्पादन के लिए सभी संभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने हाल ही दिए निर्णय में मैसर्स शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड को डिफाल्टर घोषित कर उसके डायरेक्टरों संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी के नाम और फोटो सार्वजनिक करने के आदेश दिए हैं।
₹16.89 लाख की वसूली का प्रमाण-पत्र वर्ष 2022 में हुआ था जारी
न्यायालय के आदेश के अनुसार, आवंटी आनंद कुमार शर्मा ने शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध RERA में शिकायत संख्या RAJ-RERA-C-2018-2430 प्रस्तुत की थी। RERA ने 1 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता के पक्ष में आदेश पारित किया था।
इसके अनुपालन में 6 मई 2022 को ₹16,88,983 की वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया गया।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कि वसूली प्रमाण-पत्र जारी होने के बावजूद शिकायतकर्ता को न्यायिक आदेश का वास्तविक लाभ प्राप्त नहीं हो सका। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा RERA आदेश के विरुद्ध कोई अपील प्रस्तुत नहीं की गई थी।
हाईकोर्ट ने छह माह में वसूली के प्रयास करने को कहा
माननीय न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपमन ने 22 मई 2025 के आदेश में जिला कलेक्टर, जयपुर को निर्देशित किया कि वह 6 मई 2022 के रिकवरी सर्टिफिकेट को यथाशीघ्र निष्पादित करने के लिए सभी संभव प्रयास करें, अधिमानतः छह माह के भीतर, यदि कोई कानूनी बाधा नहीं हो।
न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि यदि निष्पादन में कोई कानूनी बाधा हो तो आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने के चार सप्ताह के भीतर कारणयुक्त आदेश पारित किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement