Mathura Das Mathur Challenger Tournament -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मथुरा दास माथुर चेलेन्जर टूर्नामेंट - राहुल की आल राउंड परफॉरमेंस से जीत मथुरा दास माथुर 11

khaskhabar.com: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 1:54 PM (IST)
मथुरा दास माथुर चेलेन्जर टूर्नामेंट - राहुल की आल राउंड परफॉरमेंस से जीत मथुरा दास माथुर 11
जयपुर । प्रथम मथुरा दास माथुर चैलेंजर कप के दूसरे दिन आज मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर और पूर्व राजस्थान रणजी खिलाडी, योगेश माथुर ने टॉस कर कर खिलाडियों को शुभामनाएं दी। पहले मुकाबले मेँ मथुरा दास माथुर 11 ने मेरीडियन स्पोर्ट्स क्लब को 6 विकेटों से हराया। मेरीडियन स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खो कर मात्र 102 रन बनाए जिसे मथुरा दास माथुर 11 ने 4 विकेट खो कर 18 अवरों मे ही बना लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे राहुल माथुर जिन्होने अपनी बल्लेबाज़ी में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया। कायस्थ स्पोर्ट्स क्लब और चित्रांश स्पोर्ट्स अकादमी के बीच हुए दूसरा रोमांचक मैच चित्रांश स्पोर्ट्स अकादमी ने 6 विकेटों से जीत लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खो कर 120 रन बनाए जिसके जवाब में चित्रांश स्पोर्ट्स अकादमी ने 17.1 ओवरों में 4 विकेट खो कर प्राप्त लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच चित्रांश स्पोर्ट्स अकादमी के मनीष रहे उन्होने अपनी गेंदबाजी में मात्र 17 रन दे कर 3 विकेट चटकाए व बल्लेबाज़ी में 32 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 26 रन बनाए। कायस्थ स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य प्रबंधक, रवि माथुर ने बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement