Mathura Boat Tragedy: Raja Warring Expresses Grief, Demands Compensation for Victims from Punjab Government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मथुरा नाव हादसा: राजा वारिंग ने जताया शोक, पंजाब सरकार से पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 3:46 PM (IST)
मथुरा नाव हादसा: राजा वारिंग ने जताया शोक, पंजाब सरकार से पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की
चंडीगढ़ । उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शोक जताया है। उन्होंने पंजाब सरकार से लोगों को मुआवजा देने की मांग की है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वृंदावन में हुए उस दुखद नाव हादसे से मेरा दिल टूट गया है, जिसने पंजाब के लोगों सहित कई बेकसूर जानें छीन लीं। इस क्षति से उपजे दर्द और दुख को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं पंजाब सरकार से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित सभी लोगों के लिए पर्याप्त मुआवजा और तत्काल सहायता सुनिश्चित करें।" उन्होंने लिखा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में लापता लोगों की तलाश में 200 से ज्यादा गोताखोर जुटे हुए हैं। शुक्रवार शाम से ही सेना भी बचाव अभियान में शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी का बहाव तेज होने की वजह से लोगों के दूर तक बहने की आशंका है। बचाव टीम के सदस्य 15 किलोमीटर तक के दायरे में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
बता दें कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर वृंदावन के केसी घाट पर हुआ था, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अब तक इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सबसे दुखद बात यह है कि जान गंवाने वालों में लुधियाना का एक ही परिवार शामिल है, जिसने अपने सात सदस्यों को इस हादसे में खो दिया।
वहीं, अब तक 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसमें कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरी ताकत के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है ताकि जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement