Mata Sushila Devi Physiotherapy Center started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माता सुशीला देवी फिजियोथेरेपी केंद्र शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2024 2:23 PM (IST)
माता सुशीला देवी फिजियोथेरेपी केंद्र शुरू
सिरसा। सेवा भारती कार्यालय, नजदीक मोहंता गार्डन एवं आर्य स्कूल में स्थित माता सुशीला देवी फिजियोथेरेपी केंद्र (प्रथम महिला उड़ीसा) का विधिवत् रूप से फिर से प्रारम्भ कर दिया गया है। यह केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक व शाम को 2.30 बजे 5.30 तक खुला रहेगा। इस मौके पर सी बी कौशिक जिला अध्यक्ष, कुलभूषण बंसल नगर अध्यक्ष, धर्मपाल सोमानी कोषाध्यक्ष सेवा भारती सिरसा, मैना देवी फिजियोथेरेपी डा. एवं डॉक्टर सहायक व अन्य पड़ोसी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सीबी काशिक ने बताया कि केंद्र में उपचार के लिए आने वाले लोगों के लिए 40 रुपए ओपीडी सहित शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के खुलने से आसपास के लोगों को सस्ता व सुलभ उपचार मिल सकेगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे केंद्र पर आकर अपना उपचार करवाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement