Advertisement
मिलेनियम सिटी की जलापूर्ति के लिए मास्टरप्लान तैयार, नहीं होगी भविष्य में पानी की परेशानी

उन्होंने बताया कि 24 घंटे मेन लाइन बंद होने से उससे जुड़ी सभी लाइने खाली हो जाती हैं और इसकी पूर्ति पानी छोडऩे के बाद 48 घंटे मे हो पाती है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में सभी एरिया में पानी की सुचारू सप्लाई करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बूस्टर भी लगाए गए है ताकि पानी टेल तक पहुंचे। कुछ एरिया ऊंचे-नीचे होते हैं और ऊंचाई पर पानी चढ़ाने के लिए बूस्टर स्टेशन की मदद ली जाती है। उन्होंने बताया कि जोन-1 में पेयजल आपूर्ति को पहले से अधिक बेहतर करने के लिए अंडरग्राऊंड पुरानी पाइप के साथ में 1200एमएम की एमएस पाइप लाइन बिछाई गई है। ये पाइप लाइन उच्च गुणवत्ता की है जो काफी प्रैशर झेल सकती है जबकि पहले वाली 900एमएम की कास्ट आयरन पाइप थी जो कम प्रैशर झेल पाती थी। यह नई एमएस पाइप लाइन बसई से पालम विहार मोड़ तक बिछाई गई है जिसकी लंबाई 8 से 9 किलोमीटर की है।
इसी प्रकार जोन-2 में पेयजल आपूर्ति के लिए सैक्टर-16 में 5500-5500 किलोलीटर क्षमता के दो यूजीटी टैंक बनाए गए है जिनसे जोन-2 के एरिया में पानी की सप्लाई की जाती है। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि चंदू में 274 एकड़ भूमिपर 22-22 एमजीडी क्षमता की 3 यूनिट संचालित की जा रही है। पावर हाऊस निर्माणाधीन है जिसके यहां से ज्यादा पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। मार्च-2018 तक यह पावर हाऊस बनकर तैयार होने की संभावना है। फिलहाल चंदू वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को गढ़ी-हरसरू से बिजली की सप्लाई की जा रही है। बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति के लिए 2 स्वतंत्र फीडर नामत: दौलताबाद व सैक्टर-10ए से बिजली आपूर्ति की जा रही है ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित ना हो।
भविष्य की योजनानुसार गुरुग्राम को 8 जोन में बांटा जाएगा ताकि जिला के जिन एरिया में फिलहाल टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है वहां पर नहरी पानी उपलब्ध करवाया जा सके। जोन-5 व 6 का बूस्टिंग स्टेशन सैक्टर-72 में बनाया जाएगा जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जोन-4 , 7 व 8 में पानी की लाइनें बिछाने का लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जोन-4 में सैक्टर-58 से 68, जोन-7 में सैक्टर-81 से 95,जोन- 8 में सैक्टर-99 से 115 तक के एरिया आते है। इन क्षेत्रों में फिलहाल पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


