Advertisement
कैलिफोर्निया में भीषण आग, हजारों लोगों को निकाला गया

कैल फायर ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा, "आग तेजी से फैल रही है। आग वाले क्षेत्र में इस समय तेज हवाएं चल रही हैं और कम आर्द्रता के कारण रेड फ्लैग चेतावनी जारी की गई है। आग कुछ घास, झाड़ियों, मिश्रित लकड़ी और मृत वनस्पतियों में जल रही है।"
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने चिको निवासी 42 वर्षीय रॉनी डीन स्टाउट सेकंड नामक व्यक्ति को जानबूझकर आग लगाने के संदेह में गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि आग तब लगी जब एक जलती हुई कार को एक नाले में धकेल दिया गया। इस कथित कृत्य के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। पार्क फायर के तेजी से फैलने के कारण बुटे काउंटी और पड़ोसी तेहामा काउंटी में बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला गया।
बुटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने बताया कि लगभग 4,000 निवासियों को खाली करने का आदेश दिया गया है, जिनमें चिको के 400 निवासी भी शामिल हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के कार्यालय ने बताया कि गुरुवार की सुबह तक 3,500 लोग को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


