massive fire in bhuvaneshwar hospital, 22 feared dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भुवनेश्वर में अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग, 22 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:02 PM (IST)
भुवनेश्वर में अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग, 22 की मौत
भुवनेश्वर। सोमवार को ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऎंड सम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 22 लोगों की मौत की सूचना है। 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस भयावह आग में करीब 20 लोग झुलस गए हैं जबकि कुछ लोगों के वार्ड में फंसे होने की भी आशंका है। रात तक दमकल की 5 गाडियां आग बुझाने में लगी हुई थी। ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने की वजह से हुई। स्काइलिफ्ट के जरिए दमकलकर्मी अस्पताल की छत पर जाकर आग बुझाने में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आईसीयू वार्ड में आग लगने की वजह से भी मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement