Massive fire due to firecrackers in Baretha village, many fire engines also failed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरेठा गांव में पटाखों से लगी भीषण आग, कई दमकलें भी विफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 नवम्बर 2024 2:19 PM (IST)
बरेठा गांव में पटाखों से लगी भीषण आग, कई दमकलें भी विफल
विदिशा। विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेठा गांव में पटाखों की वजह से भीषण आग लग गई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग जानवरों के रखे चारे में तेजी से फैली, और दमकल की गाड़ियाँ भी इसे बुझाने में असफल हो रही हैं। कई गांवों के ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य वाहन मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग लगातार बढ़ रही है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement