Advertisement
हावड़ा में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग

हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग में गोदाम में रखे करीब एक करोड़ रुपये के सामान के पूरी तरह जल जाने की आशंका है। गोदाम के काफी करीब एक पेट्रोल-पंप भी है, जहां आग पहुंचने की आशंका है। आग बुझाने वाले दल आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “हमें बहुत सावधान रहना होगा ताकि आग पेट्रोल पंप तक न पहुंचे। अगर ऐसा हुआ तो बड़ी आपदा होगी। इसलिए जब तक आग पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ जाती, हमें पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकती।''
राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बसु भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह शॉर्ट-सर्किट का मामला लग रहा है।
अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “हालांकि, फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच के बाद ही सटीक कारण का पता चल सकेगा। किस्मत से आग उस समय लगी जब गोदाम में कोई नहीं था और इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


