Masjid decorated with tricolor illumination in Bhilwara,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशभक्ति की मिशाल पेश करते हुए तिरंगा रोशनी से सजाई मस्जिद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 7:54 PM (IST)
देशभक्ति की मिशाल पेश करते हुए तिरंगा रोशनी से सजाई मस्जिद
भीलवाड़ा। यहां देशभक्ति की मिशाल पेश करते हुए शुक्रवार को रेल्‍वे स्टेशन स्थित मस्जिद में राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा की रोशनी से सजाया गया है। यहां पर 25 जून को आने वाली ईद के पावन पर्व के लिए मस्जिद में ऐसा लाईट डेकोरेशन किया गया है, जैसे तिरंगा उस पर लहरा रहा हो। सांप्रदायिक विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भीलवाड़ा में कौमी एकता की यह अनूठी मिशाल है। स्‍टेशन मस्जिद के ईमाम मोहम्‍मद जफ्फर मुख्‍तार आसमी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और हमारा राष्‍ट्र ध्‍वज है। आज मुसलमान को देश भक्‍त नहीं माना जा रहा है। इसके कारण हमने इस बार मस्जिद को तिरंगा के रंगों जैसी लाईटों से सजाया है। पेगम्‍बर साहब ने भी यही फरमाया था कि वेतन से भी उतनी मोहब्‍बत करों जितनी इस्‍लाम से करते हो। यहां जो तिरंगा लाईटिंग के माध्‍यम से लहराया गया वह हमारे देशप्रेम की सबसे बडी दलील हैं और हमारे बारे में बनी गलतफहमी लोगों के दिलों से निकलनी चाहिए। मस्जिद में हुई इस साज-सज्‍जा की शहरवासी भी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement