भिवानी। पुलिस शहीद दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश भर में शहीद पुलिस जवानों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। भिवानी स्थित पुलिस लाइन में हुई श्रद्धांजलि सभा में एएसपी फूलकुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने 21 अक्टूबर 1959 से अब तक शहादत होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में मातमी धून के साथ शहादत देने वाले बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में डीएसपी कर्मसिंह और 20 सिपाहियों की चाइना सेना ने हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद उनकी और हर साल शहीद होने वाले पुलिस जवानों की याद में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। जो हमें देश की रक्षा करने और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?यह भी पढ़े :JIO को एयरटेल की टक्कर, 259/-में 10GB 4G डेटा