Married woman death from Insecticide spray-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्प्रे के असर से गंभीर विवाहिता ने तोड़ा दम

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 6:14 PM (IST)
स्प्रे के असर से गंभीर विवाहिता ने तोड़ा दम
हनुमानगढ़। खेत में हरा-चारा काटते समय स्प्रे के असर से गंभीर विवाहिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पिता की सूचना पर मर्ग दर्ज की है। मामला टाउन थाना क्षेत्र का है। सिरसा के गांव रगड़ीखेड़ा निवासी जसपाल सिंह पुत्र मलकीत सिंह बाजीगर ने इस आशय की पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी लडक़ी परमजीत कौर की शादी करीब तीन साल पूर्व गांव झाम्बर निवासी मेजर सिंह के साथ हुई थी। गत 15 अक्टूबर को परमजीत कौर खेत में हरा-चारा लेने गई थी। हरे-चारे में कीटनाशक का छिडक़ाव करने के चलते हरा-चारा काटते समय परमजीत कौर कीटनाशक के असर से बेहोश हो गई। उसे अचेत अवस्था में टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से वह अपनी लडक़ी को बेहतर इलाज के लिए सिरसा ले गया तथा वहां के एक अस्पताल में इलाज शुरू करवाया। 23 अक्टूबर की रात्रि परमजीत कौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान... यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement