Married the Hanging Given death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 11:23 PM (IST)
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
तहबरपुर-आजमगढ़। मायके में फांसी लगाकर एक विवाहिता ने अपनी जान दे दी। मृतका के मायका वालों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव को नीचे उतार दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना तहबरपुर थानाक्षेत्र के महुवार गांव में घटी। मृतका का नाम भाग्यश्री उम्र 26 वर्ष पुत्री सुबाषचन्द्र उर्फ तारा ठठेरा है। अभी इसी आठ दिसम्बर को उसकी शादी गाजीपुर जिले के जंगीपुर निवासी मनोज ठठेरा के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ज्यादा दिनों तक ससुराल में नहीं रही और 12 दिसम्बर को मायके आ गयी थी। जाने ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनी की सोमवार को देर रात उसने अपने माायके में ही मकान के दूसरे तले पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मायका वालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये शव को नीचे उतार दिया।

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement