Married burnt by fire deaths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आग से झुलसी विवाहिता की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 11:20 PM (IST)
आग से झुलसी विवाहिता की मौत
आजमगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका का नाम सीमा उम्र 28 वर्ष पत्नी राजेश है। वह मेंहनगर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली थी। बीते 24 जनवरी को आग से वह संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से झुलस गयी थी। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुये अंतत: वह हार गयी और जिला अस्पताल में ही उसकी मौत हो गयी। दो बाइकों की टक्कर में एक जख्मी आजमगढ़। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम शिवपाल सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र मेघ सिंह है। वह इटावा जिले के रामनगर जमरेहा का रहने वाला है और सिधारी थानाक्षेत्र के बेलइसा में रहकर फेरी का काम करता है। अपना सामान बेचने के लिए ही वह कहीं जा रहा था। कंधरापुर यूबीआई के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement