बीकानेर। देश में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा के बाद हर घर में खलबली सी मच गई है। हालांकि 500 और 1000 रुपए के नोटों को जमा कराने के लिए समय भी दिया गया है, लेकिन जहां तत्काल रुपए की जरूरत है, वहां इस फैसले से खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बीकानेर जिले की कई कच्ची बस्तियों में भी करैंसी के इस कंरट का असर देखने को मिला है। दरअसल, इन बस्तियों में खुशी का माहौल था, लेकिन जिस शादी की खुशी में पूरी बस्ती डूबी हुई थी, उस शादी वाले घर के साथ ही बस्ती के लोगों में भी इस फैसले को लेकर रोष है। प्रधानमंत्री के इस फैसले के विरोध के पीछे वजह ये है कि बस्ती के एक परिवार में दो बहनों की सोमवार को होने वाली शादी के लिए जब परिवार आज बाजार में खरीददारी करने के लिए निकाला, तो रुपए होने के बावजूद खाली हाथ लौटा। 500 और 1000 के नोट दुकानदारों ने लेने से इनकार क्या किया, इनकी तो शादी पर ही संकट आ गया। कई बस्तियों में शादी पर फिलहाल संकट है। मेहमानों की आवा-जाही भी शादी के घर में परेशानी लगने लगी है। सरकार के इस फैसले का असर कारोबारी जगत पर खासा देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि कारोबारी बाजार से अब 500 और 1000 के नोट लेने में इनकार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार
बिकायह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’