khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 08:20 AM (IST)
मराठा समाज के लोग सभी राजनीतिक मतभेद भुलाकर इस आंदोलन में भाग ले रहे
हैं। शुक्रवार को अहमदनगर के आंदोलन में कांग्रेस नेता व विधानसभा में
विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील भी शामिल हुए। इससे पहले नांदेड के
आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, अकोला में गृह राज्य मंत्री डॉ.
रणजीत पाटील के अलावा सरकार में शामिल कई मंत्री भी आंदोलन में भाग ले
चुके हैं।
मराठा क्रांति आंदोलन का अगला पड़ाव आज नाशिक में होगा। उसके
बाद पुणे और वाशिम में 25 सितंबर, बुलडाणा व नंदुरबार में 26 सितंबर,
सांगली में 27 सितंबर, धुले में 28 सितंबर, बारामती में 29 सितंबर और
सातारा में 3 अक्टूबर को आंदोलन की तारीख तय की गई है।