Many trains will run for 3 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कई ट्रेनें 3 दिन बदली हुई राह से चलेंगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2017 9:02 PM (IST)
कई ट्रेनें 3 दिन बदली हुई राह से चलेंगी
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक सुविधा के लिए दीदारगंज रोड स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य 10 से 13 जुलाई तक करेगा। यही कारण है कि रेल प्रशासन ने कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, अल्प ठहराव और समय में बदलाव किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि 10 और 12 जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर मऊ-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वहीं रिशिड्यूलिंग के तहत 10 एवं 13 जुलाई को आजमगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटा 10 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
यादव ने बताया कि इसी क्रम में शॉर्ट टर्मिनेशन के तहत 10 से 13 जुलाई तक 55137/55140 बलिया-शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर टर्मिनेट होगी एवं आजमगढ़ से ही ओरिजनेट होगी। यह गाड़ी आजमगढ़-शाहगंज के बीच निरस्त रहेगी।
उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को गाड़ी संख्या 55139 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन तक ही चलेगी, वहीं 15 जुलाई को गाड़ी संख्या 55163 शाहगंज-औड़िहार सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement