हनुमानगढ़। पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठनों की ओर से हनुमानगढ़ शहर के बाजार बंद कराए गए और प्रदर्शन किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने दिल्ली से लाकर नाबालिग बच्ची से वेश्यावृति कराने के मामले में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।