khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 11:55 AM (IST)
इन ऊर्जाओं
को संतुलित करने के लिए शरीर में 7 चक्रो का संयोजन जरूरी है। मेडिटेशन के
जरिए ही इन्हें संतुलित कर स्वस्थ शरीर में स्वस्थ विचारों का प्रवाह किया
जाता है। बता दें कि नवरात्र और शरद पूर्णिमा के दौरान इस मेडिटेशन का
महत्व इसललिए बढ़ जाता है क्योंकि मौसम परिवर्तन के कारण वातावरण में नई
ऊर्जा का संचार होता है।
वहीं मशहूर इंटीरियर एंड लाइफ स्टाइल कंसल्टेंट
मीरा कटारिया ने कहा है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें जाने अंजाने
अपने अंदर तामसिक गुणों को विकसित कर रहे हैंं,जो कि न केवल हमारे शरीर
बल्कि मन मस्तष्कि पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में मंत्रमय कलेक्टिव
मेडिटेशन में जयपुरवासियों को स्वयं की अंर्तचेतना से साक्षात्कार करने का
अवसर मिलेगा। लॉ फैमिली क्लब की फाउंडर अंकिता मेहता और एक्टर रिषि मिगलानी
ने भी इस मेडिटेशन कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला ।