जयपुर। मानव शरीर के 7 ऊर्जा केंद्रों को जागृत कर स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन-मस्तिष्क की अवधारणा से साक्षात परिचय कराने के उद्देश्य से शरद पूर्णिमा यानि 15 अक्टूबर को मंत्रमय कलेक्टिव मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मेडिटेशन कार्यक्रम में मशहूर मंत्रज्ञ एवं ज्योर्तिविद निर्मला सेवानी शामिल प्रतियोगियों को शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मेडिटेशन का अभ्यास करवाकर आत्मिक शांति का अनुभव कराएगीं।
इस सिलसिले में सोमवार को शहर के लालकोठी में होटल द रेडिएंट स्टार में आयोजित र्कायक्रम मंत्रज्ञ निर्मला सेवानी,मशहूर इंटीरियर एंड लाइफ स्टाइल कंसल्टेंट मीरा कटारिया,लॉ फैमिली क्लब की फाउंडर अंकिता मेहता और एक्टर रिषि मिगलानी ने र्कायक्रम का पोस्टर लांच किया।आपको बता दें कि मंत्रमय कलेक्टिव मेडिटेशन र्कायक्रम में बड़ी संख्या में जयपुरवासी हिस्सा लेकर मेडिटेशन का अभ्यास करेंगे।