पंचकुला । शारदीय नवरात्र के पहले दिन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने यज्ञ एवं घट स्थापन में भाग लेकर मेले का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं। इस मौके पर राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा सर्जिकल स्ट्राईक से देश का मनोबल काफी ऊँचा हुआ है ।