Manoj Sinha in the basti, several announcements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस्ती में मनोज सिन्हा, कई सौगातें

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 09:04 AM (IST)
बस्ती में मनोज सिन्हा, कई सौगातें
बस्ती। केन्द्रीय रेल एंव दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज बस्ती दौरे पर रहे, बस्ती रेल्वे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,केन्द्रीयमंत्री ने बस्ती जनपद को कई सौगातें दी, बस्ती रेल्वे स्टेशन पर स्केलेटर सीढी,मालगोदाम रोड, एटीवीएम मशीन,वाटर वेंडिंग मशीन,पीवी सेल,फुट ओवर ब्रिज,वाशिंग पिट समेत दुबौलिया ब्लाक के सभी गांवों को फाइबर आपटिकल वायर से जोड़ने का शिलान्यास और घोषणा किया, साथ ही बस्ती-इलाहाबाद ट्रेन जल्द ही शुरू करने की घोषणा की, बस्ती से फैजाबाद रेल रूट सर्वे की घोषणा की ।बस्ती जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है रेल्वे पर निवेश बढ़ा दिया गया है, पहले एक वित्तीय वर्ष में सिर्फ 48 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे थे, लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद पिछले वित्तीय वर्ष में एक लाख करोड़ रूपए विभिन्न योजनाओं के लिए निवेश किए गए, और इस वित्तीय वर्ष 1.2 लाख करोड़ रूपए निवेश किया जाएगा, 5 सालों में 8.5 लाख करोड़ रूपए रेल्वे की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ? यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement