Manoj Gaur unanimously appointed District Inspector of Brahmin Mahasabha said- I will stand shoulder to shoulder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोज गौड़ सर्वसम्मति से बने ब्राह्मण महासभा के जिला निरीक्षक, कहा- कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहूंगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मई 2024 7:02 PM (IST)
मनोज गौड़ सर्वसम्मति से बने ब्राह्मण महासभा के जिला निरीक्षक, कहा- कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहूंगा
रूपवास। कस्वा निवासी मनोज गौड़ को सर्वसम्मति से आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा का जिला निरीक्षक नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार गौड ब्राह्मण महासभा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मनोज गौड के समाज के प्रति कार्य व सेवाभावों,योग्यता, कार्यशैली और सेवावृति को ध्यान में रखते हुए गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में जिला निरीक्षक का पदभार एवम अनुमोदन पत्र सौंपा गया है। इस दौरान समाज सेवी मनोज का समाज के प्रबुद्ध जनों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिला निरीक्षक मनोज गौड़ ने सभी समाज के प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी प्रबुद्धजनों को आश्वासन दिया समाज के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरे तन मन धन से निभाउंगा और समाज के प्रत्येक गरीब पीड़ित गरीब व्यक्ति के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहूंगा। इस दौरान शिवचरन वाजपेयी सरंक्षक,प्रेमप्रकाश शर्मा,विनोद कुमार,रमेश चन्द शर्मा,वीरेंद्र कुमार शर्मा,शिव सिंह शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement