Manipur just a political issue for the opposition, only shedding crocodile tears: Nirmala Sitharaman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मणिपुर विपक्ष के लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा ,सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे : निर्मला सीतारमण

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2023 4:23 PM (IST)
मणिपुर विपक्ष के लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा ,सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे : निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहता। आज जब यह मुद्दा संसद में उठा तो विपक्ष चर्चा से भाग गया। विपक्ष के व्यवहार से दुखी हूं। मणिपुर उनके (विपक्ष) के लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा है। आज यह साबित हो गया कि वे मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे थे। यदि उन्हें वास्तव में परवाह होती, तो उन्होंने इस पर चर्चा की होती। इससे पहले आपको बता दे की केंद्रीय मंत्री एवं राज्य सभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने विपक्ष की सोच में खोट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आज ही 2 बजे सदन ( राज्य सभा) में मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।
गोयल ने कहा कि विपक्ष की सोच में खोट है और चर्चा के दौरान अपने काले कारनामे खुल जाने के डर के कारण वे मणिपुर पर चर्चा करने से भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष जब चाहे, सरकार चर्चा के लिए तैयार है। सदन का बहुमत सदन चलने के पक्ष में है लेकिन कुछ दल सदन को नहीं चलने दे रहे हैं जो कि निंदनीय है।
गोयल ने कहा कि, मणिपुर संवेदनशील विषय है, सरकार पिछले 10 दिन से विपक्ष से चर्चा होने देने का अनुरोध कर रही है लेकिन जिस तरह का व्यवहार विपक्षी दल सदन के अंदर और सदन के बाहर कर रहे हैं, वह चिंताजनक और निन्दाजनक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement