Advertisement
मणिपुर चुनाव - जेपी नड्डा और अमित शाह ने की बड़ी बैठक

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मणिपुर में 60 में से 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी लेकिन निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के विधायकों का समर्थन जुटा कर भाजपा ने कुल 32 विधायकों के समर्थन के साथ राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी।
भाजपा अब इस पूर्वोत्तर राज्य में 2017 के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा से सरकार बनाना चाहती है। संगठन को मजबूत करने के मकसद से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुछ महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया था।
राज्य में भाजपा गठबंधन का मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी से होना है। एनपीएफ भी जोर-शोर से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। हालांकि विधायकों और पार्टी नेताओं के लगातार पलायन की वजह से कांग्रेस राज्य में पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो गई है ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


