रामनगर। कॉर्बेट पार्क के आसपास बसे गांव के लोगों के लिए आतंक का पर्याय
रही नरभक्षी बाघिन का अंत हो गया। गुरूवार सुबह वन विभाग की टीम ने
ग्रामीणों के सहयोग से बाघिन को ढेर कर दिया। वनकर्मियों ने बाघिन पर करीब
11 राउंड फायर किए।
गौरतलब है कि रामनगर में कॉर्बेट पार्क से सटे गांवों में इस बाधिन का आतंक
बना हुआ था।
बाघिन पिछले पांच माह में दो लोगों को निवाला बना चुकी थी।
बाघिन ने कईयों को घायल भी किया था। इसे पकडने के लिए वन विभाग ने
हेलीकॉप्टर से सर्च अभियान भी चलाया था।
यह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ? यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम