मंडी। भारतीय संस्कृति निधि (इंटेक) की मंडी इकाई द्वारा मंडयाली भाषा के उत्थान हेतु 11 अप्रैल को मंडयाली हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जो खत्री सभा में शाम को साढ़े चार बजे शुरू होगा। इंटेक के मंडी संयोजक नरेश मल्होत्रा व सहसंयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पारिवारिक ग्रुप मेरे अपने मंडी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज की तनाव भरी, तेज भागती जिंदगी में ना किसी के पास अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का समय है और ना ही अपनी विलुप्त होती जा रही मीठी मण्डयाली बोली को लेकर कुछ चिन्तन करने की पड़ी है। किसी के पास साथ बैठकर हंसने के लिए भी समय नहीं बचा है। स्मार्टफोन ने आदमी को अपने तक ही समेट कर रख दिया है। यदि वह हंसता भी है तो अकेले में और वो भी फोन पर किसी विडियो को देख कर। ऐसे में मण्डी शहर में काम कर रही कुछ संस्थाएं आशा की किरण की तरह दिखाई देती हैं। इंटेक के प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि इस कमी को पूरा करने के लिए भारतीय संस्कृति निधि मण्डयाली हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है।