Man dies after consuming toxic substance in Mahwa, suicide suspected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महवा में विषाक्त पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत, सुसाइड की आशंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 5:46 PM (IST)
महवा में विषाक्त पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत, सुसाइड की आशंका
दौसा। महवा के गुर्जर मोहल्ला में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दीनदयाल योगी (45) पुत्र रमेश चंद योगी निवासी गुर्जर मोहल्ला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता चलने पर उसे महवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दौसा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची व घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पंचनामे के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement