बीकानेर। देशनोक। देशनोक में रेलवे फाटक के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काकड़ा निवासी रविकांत पटरियों से होकर गुजर रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रही दादर बीकानेर ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।