Man burned alive bodies thrown in the bushes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक को जिंदा जला शव झाड़ियों में फेंका

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 08:38 AM (IST)
युवक को जिंदा जला शव झाड़ियों में फेंका
कानपुर। कोतवाली घाटमपुर के बौहार गांव की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। प्रथमदृष्टया जांच में मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने फारेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घाटमपुर कोतवाली के बिरहर चौकी क्षेत्र के बौहार गांव के बाहर बम्बे की झाड़ियों में गाय चरा रहे किसान मेघनाथ ने अज्ञात युवक की अधजली लाश देखी। शव देख किसान ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान व थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक की पहचान शुरु कर दी। कई घंटे कड़ी मेहनत के बाद भी शव की शिनाख्त पुलिस नहीं कर सकी। एसपी ग्रामीण राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है, उसका अधजला शव जंगल की झाड़ियों में मिला प्रथमदृष्टया युवक को जिंदा जलाये जाने की बात सामने आ रही है। [@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement