Man arrested with intoxicating injection and ganja gets 10 years imprisonment, Rs 1 lakh fine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीले इंजैक्शन व गांजा सहित गिरफ्तार व्यक्ति को 10 साल की कैद, 1 लाख जुर्माना

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 9:44 PM (IST)
नशीले इंजैक्शन व गांजा सहित गिरफ्तार व्यक्ति को 10 साल की कैद, 1 लाख जुर्माना
- दोषी पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज चंडीगढ़। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल द्वारा नशीले इंजैक्शन व गांजा सहित गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जिला अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उसपर 1 लाख रूपए जुर्माना भी लगाया गया है। सजा पाने वाले व्यक्ति की पहचान मौली जांगरा कॉलोनी निवासी धर्मराज उर्फ धम्मा(42) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उसके पास से पुलिस ने 60 नशीले इंजैक्शन व दो किलो गांजा बरामद हुआ था। दायर मामले के अनुसार डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम मौली जागरां स्थित रेलवे रोड पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखकर सामने से सोनू बकरी गैंग का धम्मा भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे वहीं से धर दबोच लिया। आरोपी के हाथ में एक बैग था। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 60 नशीले इंजैक्शन व 2 किलो गांजा बरामद हुआ था।
जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मौली जागरां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। दोषी के खिलाफ मनीमाजरा थाने में आत्महत्या के प्रयास का भी केस दर्ज है। धम्मा पर कुल 144 अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोषी पर यह मामले चंडीगढ़, मोहाली, यमुनानगर, मोरनी, पिंजौर, बद्दी, सोलन, पंचकूला, पटियाला, अंबाला समेत अन्य राज्यों में दर्ज हैं। धम्मा साथियों संग मिलकर पूरी की पूरी एटीएम मशीन तक उखाड़ने में माहिर है और ऐसी वारदातों को उसने अंजाम दे रखा है।
इसके अलावा नशा, लूटपाट, स्नैचिंग , चोरी, बर्गलरी, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों को भी उसने अंजाम दे रखा है। आरोपी अब मौली जागरां में इंजैक्शन व गांजा बेचने की फिराक में था, लेकिन डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने उससे पहले ही आरोपी को धर दबोचा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement