mamta tweets-modiji you have devastated economy, devlopment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मन की बात मोदी की बात बन गया:ममता

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 9:50 PM (IST)
मन की बात मोदी की बात बन गया:ममता
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को नोटबंदी के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने ट्वीट किया-मोदीजी,आपने देश की अर्थव्यवस्था और विकास को खत्म कर दिया। उन्होेने यह भी कहा कि 500 और 1,000 रूपये के नोट बंद करने के लिए आठ नवंबर को महिलाएं मोदी को मुंहतोड जवाब देंगी। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संकट की इस घडी में अपने प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का आरोप भी मोदी पर लगाया। उन्होंने कहा,मन की बात मोदी की बात बन गया है। सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है। लाखों लोगों के दर्द और तकलीफ का समाधान ढूंढने के बजाय वह व्यक्तिगत प्रतिशोध, व्यक्तिगत प्रचार और कारोबार कर रहे हैं।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement